कुशीनगर। पुलिस लाइंस परिसर में आज सोमवार को झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक व पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। वहीं, सभी पुलिसकर्मियों के वर्दी पर पुलिस ध्वज का प्रतीक स्टीकर भी लगाया गया।
पुलिस लाइंस परिसर कुशीनगर में पुलिस ध्वज रोहण के बाद ने झंडा दिवस की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 1952 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा यूपी पुलिस व पीएसी को ध्वज प्रदान किया गया था। पुलिस व पीएसी बल को यह ध्वज उनके शौर्य, प्रदर्शन व कर्तव्य परायणता के चलते दिया गया था, जिसे यूपी पुलिस के लिए सबसे बड़ा गौरव माना जाता है। उन्होंने बताया कि देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा पहला राज्य है, जिसमें पुलिस व पीएसी बल को प्रधानमंत्री द्वारा ध्वज प्रदान किया गया है। इसके पश्चात उनके द्वारा अधीनस्थों की वर्दी पर पुलिस ध्वज का प्रतीक स्टीकर लगाया गया।
वही पुलिस लाइन में झण्डा रोहण कर सलामी दी गयी तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के संदेश को उपस्थित पुलिस अधिकारियो ,कर्मचारीगणों को पढ़कर सुनाया गया व झण्डा दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया तथा पुलिस ध्वज का प्रतीक उपस्थित अधिकारियों ,कर्मचारियों को वर्दी की बाई जेब की बटन के ऊपर लगाया गया। उपरोक्त अवशर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों,थाना,चौकियों, पर पुलिस झण्डा दिवस मनाने की खबरें मिली है ।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…