News Addaa WhatsApp Group

पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए आगामी वर्षों में मील का पत्थर साबित होगी-अजय शुक्ल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 13, 2022  |  6:07 PM

350 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए आगामी वर्षों में मील का पत्थर साबित होगी-अजय शुक्ल
  • पत्रकार अजय शुक्ल व डॉ0 अनिल सोनी ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में कसया में रविवार को पत्रकार अजय शुक्ल व पर्यावरण प्रेमी डॉ0 अनिल सोनी ने जन्मदिन के अवसर पर आंवले के पौधे का रोपण किया। पौधरोपण करते अजय शुक्ल ने कहा कि नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर लोगों को जोड़कर पौधरोपण कराना पर्यावरण संरक्षण के लिए आगामी वर्षों में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी से इस अभियान से जुड़ने की बात कही।

आज की हॉट खबर- अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और...

पौधरोपण करते डॉ0 अनिल ने कहा कि जनसख्या वृद्धि के साथ साथ मानवीय आवश्यकताओं में भी वृद्धि हुई है और इसी अनुपात में भौतिक पदार्थों का दोहन और वृक्षों का कटान भी हुआ है। इन सबके परिणाम से पर्यावरण दूषित हो गया है और इसके बचाव हेतु अधिकाधिक पौधरोपण की आवश्यकता है। इस क्रम में नयी दिशा का पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान पर्यावरण संरक्षण हेतु बहुत ही लाभकारी है।

पौधरोपण के अवसर पर अल्पना शुक्ला, ओम शुक्ला, अनंत शुक्ला, होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 मृत्युंजय ओझा, व्यापार मंडल के राजन जायसवाल, संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking