News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रधानमंत्री मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 5, 2020  |  7:57 AM

1,159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव WhatsApp
Responsive image

अयोध्या:- प्रधानमंत्री (PM)नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) की नींव रख दी है। पीएम मोदी ने मंदिर की नींव खोदने के लिए चांदी के फावड़े का इस्तेमाल किया। इस दौरान पीएम मोदी ने नींव की ईंट पर सीमेंट लगाने के लिए चांदी की कन्नी का इस्तेमाल किया। रामलला को हरे और भगवा रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं। रामलला के वस्त्र मखमल के कपड़े से बने हैं। इन वस्त्रों पर 9 तरह के रत्नों को लगाया गया है। पीएम मोदी के भूमि पूजन करने के साथ ही पूरा देश ‘जय श्रीराम’ (Jai Shri Ram) के नारों से गूंज उठा।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

पीएम मोदी ने इससे पहले रामलला के दर्शन किए और उनके चरणों में लेटकर शीश नवाया।
इसके बाद पीएम मोदी ने पंडाल में बैठकर भूमि पूजन किया। इस दौरान सभी मौजूद पंडित भूमि पूजन के लिए मंत्र उच्चारण करते रहे। पीएम मोदी के साथ इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास भी बैठे थे।

पीएम मोदी ने दस मिनट की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा

राम जन्मभूमि पहुंचने से पहले पीएम मोदी हनुमानगढ़ी मंदिर गए, जहां उन्होंने सीएम योगी के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में आरती की और परिक्रमा भी लगाई। पीएम मोदी ने इस दौरान माथा भी टेका और कुछ पैसे भी दान पेटी में डाले। पीएम मोदी करीब दस मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इसके बाद पीएम मोदी राम जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए।

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ख्याल

बता दें कि पीएम मोदी सुबह करीब 10.30 बजे दिल्ली से वायुसेना (Air Force) के विमान से लखनऊ (Delhi to Lucknow) के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे और फिर पीएम मोदी हैलीकॉप्टर से 11.30 बजे अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल भी रखा गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking