News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रस्तावित धरना स्थगित करने की घोषणा, उप जिलाधिकारी हाटा के प्रयास से मामला सुलझ गया।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 23, 2020  |  7:52 PM

878 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रस्तावित धरना स्थगित करने की घोषणा, उप जिलाधिकारी हाटा के प्रयास से मामला सुलझ गया।
  • प्रस्तावित धरना स्थगित करने की घोषणा।
  • उप जिलाधिकारी हाटा के प्रयास से मामला सुलझ गया।

सुकरौली बाजार/कुशीनगर।पिछले दो महीने से शराब की दुकान को हटाने के लिए हो रहे आमरण अनशन से लेकर धरना प्रदर्शन की स्थिति में पहुचने तक उपजिलाधिकारी के पहल पर संत कबीर आश्रम कोटवा- महुआवा के महंत राजेंद्र दास द्वारा स्थगित कर दिया।उन्होंने एक बयान जारी कर बताया कि सुकरौली विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत – कोटवा –महुअवा में खुले देसी शराब की दुकान को हटवाने को लेकर मेरे नेतृत्व में दिनांक 24 दिसंबर 2020 को उप जिलाधिकारी कार्यालय हाटा के समक्ष साधु-संतों एवं जनता के द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन को अग्रिम सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है । उन्होंने उप जिलाधिकारी हाटा , प्रमोद कुमार त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास के कारण आबकारी इंस्पेक्टर ने मौजूदगी में अस्थाई रूप से उक्त दुकान को वहा से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर हटवा दिया है। बताते चलें कि उक्त शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर पूर्व में 5 नवंबर 2020 को उपजिलाधिकारी कार्यालय हाटा के के समक्ष सैकड़ों साधु संतों के साथ आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन दिया गया था। जिस पर उप जिलाधिकारी महोदय ने दीपावलीहेमंत एवं छठ पर्व का हवाला देते हुए हुए 15 दिन का आश्वासन का समय लेकर आमरण अनशन को
समाप्त करा दिया था परंतु डेढ़ महीने बाद भी उक्त दुकान को नहीं हटाया गया। जिसके कारण मुझे बाध्य होकर जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को लिखित रूप से सूचना देकर पुनः आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन 24 दिसंबर 20 को किया था।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking