News Addaa WhatsApp Group Join करें

भारत-चीन हिंसा; PM नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर राहुल गांधी के सवाल:- हमारे जवानों को मारने की चीन की हिम्मत कैसे हुई…क्यों चुप है PM ??

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 17, 2020  |  4:46 AM

1,385 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारत-चीन हिंसा; PM नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर राहुल गांधी के सवाल:- हमारे जवानों को मारने की चीन की हिम्मत कैसे हुई…क्यों चुप है PM ??

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की चुप्पी को लेकर बुधवार को जोरदार निशाना साधा है. राहुल गांधी ने पूछा कि प्रधानमंत्री आखिर भारत-चीन हिंसा पर चुप क्यों है? बता दें कि सोमवार रात गालवान घाटी में भारत और चीन की सेना में हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में भारत के 20 जवानों की जान चली गई है. सेना ने इस बात की पुष्टि की है. वहीं, इस हिंसक झड़प में चीनी पक्ष को भी खासा नुकसान हुआ है.
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट कहा, “प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं? वह क्यों छिप रहे हैं? अब बहुत हो गया. हम जानना चाहते हैं कि क्या हुआ है. चीन की हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे हुई? हमारी जमीन लेने की उसकी हिम्मत कैसे हुई?

आपके लिए और..- बाढ़ में डूबे घर, आंखों में बेबसी… अपनों की तरह...

समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से मंगलवार रात को बताया कि भारतीय पक्ष द्वारा सुने गए इंटरसेप्ट से पता चला है कि लद्दाख की गालवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीनी पक्ष की ओर से कम से कम 43 सैनिक जान गंवा चुके हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सीमा पर चीनी हेलिकॉप्टरों की आवाजाही बढ़ गई है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ में डूबे घर, आंखों में बेबसी… अपनों की तरह दर्द बांट रहे एसडीएम कुणाल गौरव
बाढ़ में डूबे घर, आंखों में बेबसी… अपनों की तरह दर्द बांट रहे एसडीएम कुणाल गौरव

कहीं राहत का राशन, कहीं ढांढस के बोल… तटबंध की निगरानी के साथ पीड़ितों…

बाढ़ में राहत का सहारा बने एसडीएम कुणाल गौरव, गांव-गांव पहुंच रहा पका भोजन और राशन किट
बाढ़ में राहत का सहारा बने एसडीएम कुणाल गौरव, गांव-गांव पहुंच रहा पका भोजन और राशन किट

तमकुहीराज/कुशीनगर। एपी तटबंध टूटने के बाद तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में पैदा हुए बाढ़ संकट…

ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष
ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष

हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक…

नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking