कसया/कुशीनगर । बुद्ध स्थली कुशीनगर में वियतनामी बौद्ध श्रद्धालुओं ने महापरिनिर्वाण मन्दिर में पूजन करके गौतम बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया।
बुधवार की सुबह 110 वियतनामी श्रद्धालुओं ने मुख्य मंदिर की परिक्रमा की और भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष बूद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाया और पूजन किया। परिसर में बने स्तूप के समक्ष बैठक सूत्र पाठ किया। तत्पश्चात वियतनामी श्रद्धालु रामाभार स्तूप पहुंचे और पूजन अर्चन किया। माथा कुंवर मन्दिर में पानी लगने की वजह से दल वहां नहीं जा पाया। इस अवसर पर नमो बुद्धा हॉलीडे टूर्स एंड ट्रेवल्स बोध गया के संचालक गुड्डू कुमार, भन्ते अशोक, भन्ते कबीर, टूरिस्ट गाइड मनोज कुमार प्रजापति सहित भिक्षु मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…