News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर 30 मई से शुरू होने वाले कार्यक्रम को लेकर कुशीनगर के 14मण्डलो की बैठक मंगलवार को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 23, 2022  |  9:02 PM

455 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर 30 मई से शुरू होने वाले कार्यक्रम को लेकर कुशीनगर के 14मण्डलो की बैठक मंगलवार को

 

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

कसया/कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर आगामी 30 मई से भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित संचालित होने वाले आगामी कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने के लिए मंगलवार को कुशीनगर के सभी 34 मण्डलों में बैठक कर पार्टी पदाधिकारी आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सम्पर्क और संवाद के माध्यम से कार्य करने वाला गतिशील राजनीतिक दल है। आज अन्य राजनीतिक दल एसी केबिन में बैठकर ट्वीट-ट्वीट खेल रहे हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि सम्पर्क और संवाद को ध्येय मानकर वर्ष के तीन सौ पैंसठों दिन जनता के सुख दुख में सहभागी रहते हैं। इसी परिपाटी को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर जनता के बीच जाने की बृहद कार्योजना तैयार किया है।

उक्त कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र के निर्देशानुसार मंगलवार को सभी मण्डलों में बैठक आयोजित किया गया है। जिसके अनुसार खड्डा मण्डल में सुनील प्रजापति,भुजौली संदीप श्रीवास्तव, नौरंगिया मनोज जायसवाल,बगहीधाम अखिलेश उपाध्याय, पडरौना नगर सीता सिंह अंशु, पडरौना देहात विवेकानंद शुक्ल,पिपरा मार्कण्डेय दूबे, विशुनपुरा सुदर्शन पाल,कठकुइंया डॉ डी एन कुशवाहा, कुशीनगर डॉ सीमा गुप्ता, कसया चन्द्रप्रभा पाण्डेय,साखोपार अमरचंद जायसवाल, कुबेर स्थान बलिराम यादव, टेकुआटार अवधेश प्रताप सिंह, फाजिलनगर सन्तोष दत्त राय,तुर्कपट्टी दिवाकर मणि त्रिपाठी, पटहेरवा सत्येन्द्र मिश्र, दुदही अजय राय,चौरा दुर्गेश राय,सेवरही रामसागर कुशवाहा,अमवादीगर रमेश चंद्र सिंह, तमकुहीराज कन्हैया शर्मा,तरयासुजान दीपक कुमार सिंह,सिसवां नाहर अतुल श्रीवास्तव, हाटा नगर ज्योति शंकर पाण्डेय, हाटा देहात बाबू नन्दन सिंह, अहिरौली नन्द किशोर नाथानी,सुकरौली रितेश नाथानी,मोतीचक राणा प्रताप राव, लक्ष्मीगंज रामगोपाल गुप्ता, रामकोला दिनेश गुप्ता, कप्तानगंज सुषमा शर्मा,बोदरवार देवेन्द्र प्रताप सिंह और मथौली मण्डल में रविन्द्र प्रसाद बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking