News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी के बाराबंकी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पन्द्रह करोड़ की मॉरफीन के साथ आठ लोगो को दबोचा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 24, 2021  |  9:38 PM

785 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी के बाराबंकी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पन्द्रह करोड़ की मॉरफीन के साथ आठ लोगो को दबोचा

यूपी में सूबे की बाराबंकी पुलिस को बहुत बडी कामयाबी हाथ आयी है। पुलिस ने मॉरफीन की एक बड़ी खेप पकड़ी है.जिसकी कीमत पन्द्रह करोड़ के आस पास बताई जा रही है।वही मॉरफीन के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.एक जानकारी यह भी आई है कि सरगना अपने पूरे परिवार के साथ कुटीर उद्योग की तरह ये धंधा चला रहा था. पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद की पुलिस इसे अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानकर चल रही है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

पढिये पूरी खबर!

बाराबंकी जनपद के थाना जैदपुर इलाके में आज पुलिस ने मॉरफीन तस्करों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो आसपास के जिलों में ही नही बल्कि आसपास के राज्यों तक मॉरफीन की सप्लाई अपने कैरियर के माध्यम से करते थे. इस गिरोह के लोग झारखण्ड से कच्चा माल लाकर मॉरफीन तैयार करते थे. पता चला कि गिरोह के सरगना का पूरा परिवार एक कुटीर उद्योग की तरह चलाता था।

इन लोगो के गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

थाना जैदपुर इलाके में आज चन्दौली नहर की पटरी पर मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को पकड़ा गया. उनसे पूछताछ में पता चला कि अब्दुल खालिद उर्फ मंत्री से यह माल लेते हैं, इनके बयान के आधार पर खालिद और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से पन्द्रह करोड़ रुपये की मॉरफीन बरामद की गई.

क्या कहते है पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद कहते है की खालिद अपने पूरे परिवार से कुटीर उद्योग की तरह काम करता है. यह लोग झारखण्ड से कच्चा माल लाकर यहां मॉरफीन तैयार करते थे. उसे हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों तक अपने कैरियर के माध्यम से सप्लाई करते थे. अब पुलिस इन सभी गिरफ्तार 8 सदस्यों पर विधिक कार्यवाई कर रही है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking