News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी के विश्वविद्यालयों में सितंबर अंत तक कराई जाएगी फाइनल ईयर की परिक्षाएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 16, 2020  |  12:58 PM

1,117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी के विश्वविद्यालयों में सितंबर अंत तक कराई जाएगी फाइनल ईयर की परिक्षाएं WhatsApp
Responsive image

University Exams UGC Guidlines 2020: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर 2020 के अंत तक ऑफलाइन अथवा मिश्रित तरीके से संपन्न कराई जाएंगी। इसके अलावा कोविड-19 वायरस महामारी के प्रसार के खतरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं छोड़कर बाकी परीक्षाएं स्थगित की दी गई हैं।

आपके लिए और..- फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ...

आपको बता दें कि यूजीसी की रिवाइज्ड गाइडलाइंस के मुताबिक सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के लिए 30 सितंबर तक यूजी और पीजी कोर्सेज के फाइनल ईयर/सेमिस्टर की परीक्षाएं कराना अनिवार्य है।

कुछ दिनों पहले डॉ. शर्मा ने वचुर्अल संवाददाता सम्मेलन में वाराणसी के मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा था कि उच्च शिक्षा के मामले में यूजीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत परीक्षाएं एवं कक्षाएं संचालित करने के बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि विश्वविद्यालयों में मेरिट के आधार पर भी प्रवेश लिया जा सकता है।

रिवाइज्ड गाइडलाइंस आने के बाद तमाम राज्यों में कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सरकारें अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले विश्वविद्यालयों में सभी परीक्षाएं रद्द कर चुकी हैं। जबकि यूजीसी ने सभी राज्यों से अपील की थी कि वह अपने यहां के सभी विश्वविद्यालयों के फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा जरूर कराएं। यूजीसी ने कहा है कि देश में उच्च शिक्षा स्तर में एकरूपता होना बेहद जरूरी है। इसके लिए ही गाइडलाइंस स्वीकार की जाती हैं और उनका अनुसरण किया जाता है। उन राज्यों को भी यूजीसी की गाइडलाइंस माननी चाहिए और फाइनल ईयर की परीक्षाएं करानी चाहिए। अगर हम फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं नहीं कराएंगे तो इससे उनकी डिग्री की वैधता पर एक सवाल उठता है। यूनिवर्सिटी और कॉलेज ऑनलाइन, ऑफलाइन या ब्लेंडेड किसी भी मोड से परीक्षाएं आयोजित कर सकते हैं। अगर कोई स्टूडेंट सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में नहीं बैठ पाता है तो यूनिवर्सिटी ऐसे छात्रों के लिए स्पेशल एग्जाम करवाएगी।’

शिक्षाविदों ने यूजीसी से कहा, परीक्षा कराने के फैसले को लेकर दोबारा विचार करें
शिक्षाविदों ने यूजीसी को पत्र लिखकर फाइनल ईयर की परीक्षाएं कराने के फैसले पर दोबारा विचार विमर्श करने के लिए लिखा है। यूजीसी की प्रमुख डीपी सिंह को लिखे पत्र में लिखा है कि परीक्षाओं पर यूजीसी की लेटेस्ट एडवाइजरी दुर्भाग्यपूर्ण है। ये हमें आगे ले जाने की बजाय पीछे ले जाएंगे। पत्र में लिखा गया है कि यूजीसी के इस फैसले से इससे राज्यों के अनिश्चितता का दौर शुरू हो जाएगा। क्योंकि कई राज्य पहले ही परीक्षाएं रद्द करने का फैसला ले चुके थे। इसमें यूजीसी के पूर्व चैयरमेन सुखदेव थोराट समेत कई शिक्षाविदों ने हस्ताक्षर किए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking