News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी:- कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों की नाथ बनी योगी सरकार, हर महीने 4 हजार रूपए देगी सरकार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2021  |  8:32 PM

871 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी:- कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों की नाथ बनी योगी सरकार, हर महीने 4 हजार रूपए देगी सरकार!

केंद्र सरकार की कोरोना से अनाथ हुए बच्चो के पालन पोषण की योजना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण और उनकी देखभाल के लिए एक विशेष योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के नाम पर ये योजना संचालित होगी। राज्य सरकार ऐसे बच्चों के वयस्क होने तक 4000 रुपए हर महीने वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी। ये सहायता उनके केयरटेकर को दी जाएगी। 10 साल से कम आयु के ऐसे बच्चे जिनका कोई केयरटेकर नहीं है, उनके आवास की व्यवस्था बाल गृह में की जाएगी। इनकी शिक्षा के लिए 18 अटल आवासीय विद्यालय बनाये जायेंगे। साथ ही लड़कियों के विवाह के लिए सरकार ₹101000 देगी और इसके साथ ही बच्चो को टेबलेट और लैपटॉप भी दिए जायेंगे। इसका खर्च सरकार उठाएगी।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking