News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी में 23 नवंबर से खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय-कॉलेज, इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2020  |  8:39 AM

1,074 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में 23 नवंबर से खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय-कॉलेज, इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन!

लखनऊ. यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने 23 नवंबर से सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालय (University) खोलने का फैसला लिया है. मंगलवार को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों, उच्च शिक्षा निदेशक, प्रयागराज, सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र लिखकर आदेश जारी कर दिए हैं. जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि कक्षाओं में अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही उपस्थित रहेंगे. वहीं कॉलेज स्टॉफ को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का आदेश दिया गया है. निर्देश में छात्रों से अपील करते हुए कहा है कि सभी छात्रों को फेस कवर/मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना चाहिए.
छात्रों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहना चाहिए.
छात्रों को कोविड- 19 महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए क्लासेस चलाई जाएंगी.

उधर, कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में उत्‍तर प्रदेश सरकार की रणनीति को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने सराहनीय बताया है. डब्‍लूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कोरोना पीड़ित मरीजों के सम्‍पर्क में आए 93 प्रतिशत लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर कोरोना की रफ्तार पर लगाम कसी है. कोविड-19 बचाव के लिए यूपी सरकार ने जो कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की रणनीति अपनाई है, वह दूसरे प्रदेशों के लिए नजीर बन सकती है.

यूपी में कोरोना के 474054 केस

डब्‍लूएचओ की रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ की पहल पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुरुआत से ही ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार यूपी में कोरोना के अब तक 474054 कुल केस आए हैं. देश की जनसंख्‍या के हिसाब से सबसे बड़ा प्रदेश होने के बावजूद कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए यूपी सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वह दूसरी सरकारों के लिए सीख है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking