News Addaa WhatsApp Group Join करें

राज्य सभा निर्वाचन के लिए मुंबई में आज भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने भरा नामांकन.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 22, 2021  |  8:21 PM

937 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राज्य सभा निर्वाचन के लिए मुंबई में आज भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने भरा नामांकन.।
मुंबई.।राज्य सभा के लिए रिक्त सीट के निर्वाचन के लिए आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार के रुप में मुंबई भाजपा के महासचिव और उत्तर भारतीयों के कद्दावर नेता के साथ पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ भरोसेमंद चेहरे के रुप में  पहचान रखने वाले संजय उपाध्याय ने आज बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल के उपस्थिति में नामांकन पत्र बड़े उत्साह पूर्ण माहौल में तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आर्शिवाद लेने के पश्चात दाखिल किया।
      राज्य सभा निर्वाचन प्रक्रिया के बाद भाजपा की ओर से संजय उपाध्याय को राज्य सभा सांसद के रुप में दिल्ली संसद में जाना लगभग तय माना जा रहा है।
     इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रसाद लोढा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विधायक मिहिर कोटेचा, विधायक गणेश नाईक,विधायक विद्या ठाकूर, विधायक योगेश सागर, विधायक संजय केलकर, विधायक गिरीश व्यास,विधायक कुमार आयलानी,विधायक राहुल नार्वेकर, विधायक म़ंगेश चव्हाण, विधायक सुनील राणे,तमिल सेल्वन,सुधीर गाडगिल तथा विधायक भारती लव्हेलकर मौजूद रही.।
    उक्त आशय की जानकारी मीडियाकर्मियों को भाजपा कार्यालय सचिव मुंबई मुकुंद कुलकर्णी की ओर से दी गयी है।
●भाजपाइयों ने राज्यशीर्ष नेत्रृत्व के प्रति आभार एवं उपाध्याय को शुभेच्छा एवं दी बधाई.।●
     भाजपा के महाराष्ट्र राज्य के शीर्ष नेत्रृत्व के फैसले पर साधूवाद एवं आभार जताते एक उत्तर भारतीय सुयोग्य नवयुवक को दिल्ली तक पहुचने के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भाजपा कामगार नेता हरि नाथ तिवारी, भाजपा वर्ली विधानसभा उपाध्यक्ष बाल गोविंद तिवारी, राहुल तिवारी, अनिल मिश्रा, लच्छन यादव,शमशेर सिंह, राजेश मिश्रा,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद व्यापार प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष पं.सीताराम दुबे  समेत पालघर से भाजपा लोकसभा समन्यवक संतोष शि.जनाठे, जिला उपाध्यक्ष अशोक सदु.वडे़,जिला सचिव प्रशांत आ.संखे, बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र (पप्पू) संखे,पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर नाना सोलंकी जैन,भाजपा नेत्री लक्ष्मी देवी प्रसाद हजारी,भाजपा झोपड़पट्टी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरजेश आर.राजकिशोर सिंह,उपाध्यक्ष उदयराज शुक्ला,उत्तर भारतीय मोर्चा जिलाध्यक्ष निलेश आर. सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश दुबे,बोईसर मंडल उपाध्यक्ष तुलसीराम केवट आदि अनेक लोगों ने शुभकामनाएं एवं जीत की शुभेच्छा भेंट दी है।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

खड्डा: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
खड्डा: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

खड्डा रेलवे स्टेशन के समीप पिलर संख्या 316/03 के समीप हुई घटना खड्डा, कुशीनगर।…

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत; तीसरी जिंदगी-मौत से जूझ रही
तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत; तीसरी जिंदगी-मौत से जूझ रही

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित माधोपुर कट के पास…

सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण

आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking