राजेश कुमार चौहान/न्यूज अड्डा
कसया तहसील क्षेत्र के रामकोला थाना के परवरपार व कसया थाना क्षेत्र के कुरमौटा स्थित छोटी गंडक नदी मे हो रहे अबैध खनन को लेकर उप जिलाधिकारी कसया देशदीपक सिंह ने दोपहर मे छापेमारी की मौके पर कुरमौटा घाट से एक बालू लदी नाव को नदी मे डुबोया गया अबैध खनन मे लिप्त कारोबारी भाग निकले तो वही परवरपार मे कारोबारियों द्वारा निकालकर रखे गये अबैध बालू को हल्का लेखपाल और कानुनगो को निर्देशित किया कि यहा हर हाल मेअबैध खनन बन्द होना चाहिये नही तो खैर नही है।
एस डीएम कसया के आने की भनक करोबारियो को पहले ही लग गयी जिससे कारोबारी भागने मे सफल रहे ।
बताते चले की लम्बे अर्से से तहसील क्षेत्र के छोटी गंडक नदी मे सिकटिया, परवरपार, कुरमौटा , बैदौली महुआ डीह केवलही घाट, धनई घाट और महुआ डीह लौंगरापुर के आईटी आई कालेज के समीप छोटी गंडक नदी मे दिन के उजाले एव रात के अंधेरे मे अबैध बालू की निकासी होती है। दिन हो या रात अबैध बालू लदी गाड़िया सडको पर फर्राटा भरती देखी जा सकती है । बालू लदी वाहनो को लोडिग कराने से लेकर उसे नियत स्थान पर पहुचाने तक जगह -जगह पर खडे होकर कारोबारी मोबाईल से लोकेशन लेते रहते है। ग्रामीणो का कहना है कि अबैध खनन से हम लोगो की उपजाऊ जमीन ऊसर होती जा र्है । और गंडक मे बाढ आने पर खेत नदी मे विलीन होती जा रही है तो वही राजस्व की भारी क्षति हो रही है ।
इस सम्बंध मे उप जिलाधिकारी कसया देश दिपक सिह का कहना था कि लगातार छापे मारी चलता रहेगा और हर हाल मे अबैध खनन बन्द होगा।
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…