सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दर्ज की है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दायर की गई याचिका पर 24 जून को सुनवाई होगी।
कुंदन कुमार का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को अपने प्यार में फंसाया।
सुशांत की मदद से उसके करियर को फायदा मिला जब उसका काम पूरा हो गया तो वो सुशांत का आर्थिक और मानसिक तौर पर शोषण करने लगी थी। रिया के व्यवहार में बदलाव से सुशांत को सदमा लगा था जिसके बाद उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली।
कुंदन ने आगे कहा कि सुशांत ने रिया से शादी करने का फैसला भी कर लिया था। इसी बीच रिया ने सुशांत से रिश्ता खत्म कर लिया। रिया फोन करके सुशांत को उकसाती थी जिससे डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली। कुंदन ने आईपीसी की धारा 306 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
बता दें इससे पहले स्थानीय वकील सुधीर कुमार ने सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर के खिलाफ याचिका दायर की थी।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…