News Addaa WhatsApp Group Join करें

विकास दुबे के अजब सरेडर की गजब कहानी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 9, 2020  |  8:06 AM

1,528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विकास दुबे के अजब सरेडर की गजब कहानी

10 राज्यों की पुलिस यूपी के जिस गैंगस्टर को ढूंढने में लगी थी, उसको उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है, लेकिन सवाल ये कि विकास दुबे गिरफ्तार हुआ या फिर उसने सरेंडर की पूरी कहानी खुद ही रची? क्या है विकास के इस अजब सरेंडर की गजब कहानी….

आपके लिए और..- 125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च...

तारीख- 9 जुलाई.
जगह- महाकाल मंदिर, उज्जैन

महाकाल का दरबार एक ऐसी जगह है, जहां देश दुनिया के लोगों की मुश्किलें दूर होती हैं. उसी महाकाल के दरबार में एक गैंगस्टर की गिरफ्तारी हुई. कहते हैं ना कि अपराध को तो भगवान भी क्षमा नहीं कर सकते. यूपी का सबसे बड़ा गैंगस्टर और 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे, जिसकी तलाश यूपी से लेकर दिल्ली तक चल रही थी, जिसके होने का अंदेशा पहले दिल्ली और फिर नोएडा में जताया जा रहा था, नोएडा की हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही थी, वो अचानक उज्जैन से मिला.
जिस विकास दुबे के लिए हर बॉर्डर पर निगरानी रखी जा रही थी, हर चेहरे से मास्क हटाकर देखा जा रहा था, वो आखिर उज्जैन के महाकाल तक कैसे पहुंच गया? क्या विकास दुबे एक बार फिर यूपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा या फिर उसके कनेक्शन एक बार फिर यूपी पुलिस पर भारी पड़ गए.
महाकाल के दरबार में विकास की गिरफ्तारी का आखिर पूरा सच क्या है?
फरीदाबाद से बुधवार को भागा विकास दिल्ली में हो सकता है, इसकी जानकारी थी, लेकिन आखिर उसने एमपी में ही जाकर सरेंडर क्यों किया?

गिरफ्तारी के वक्त की तस्वीरें जब सामने आईं, तब उसमें विकास दुबे नंगे पैर महाकाल मंदिर के अंदर चलता दिख रहा है. साथ में सिक्योरिटी गार्ड भी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक गार्ड ने ही मंदिर में विकास दुबे को पहचाना और पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विकास की गिरफ्तारी की गई.
मंदिर में मौजूद पुजारी के मुताबिक विकास दुबे के पास दर्शन की वीआईपी स्लिप भी मौजूद थी, जिसका मतलब ये कि किसी वीआईपी की मदद से उसने वो पर्ची हासिल की, जिससे भीड़भाड़ से बचकर दर्शन कर सके.

विकास ने मंदिर में अपनी पहचान छिपाने के लिए चश्मा भी लगाया था. विकास यूपी के 8 पुलिसकर्मियों की शहादत का जिम्मेदार है. उसकी तलाश यूपी पुलिस की 100 से ज्यादा टीमें कर रही थीं, लेकिन वो मिला एमपी में और अब एमपी पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- 125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च... खड्डा…

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें

न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking