कसया/कुशीनगर । कसया के मालती पाण्डेय इण्टरमीडिएट कालेज के बच्चों द्वारा रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया ।विद्यालय द्वारा सुलेख प्रतियोगिता में मेधावी छात्रों को एस एच ओ कसया द्वारा पुरस्कृत भी किया गया ।
मालती पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज के तत्वाधान में तथा प्रधानाचार्य अमन मिश्र के नेतृत्व में सुलेख प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष कसया सुधीर कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्या परमार्थी मिश्रा व जैनेंद्र तिवारी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।विद्यालय के छात्राओं द्वारा मां सरस्वती का वंदना एवं मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से किया किया गया । मुख्य अतिथि को विशिष्ट अतिथि श्रीमती मिश्रा द्वारा फूल का गुच्छा भेंट कर स्वागत किया गया । एस एच ओ कसया, विशिष्ट अतिथि महोदया पूर्व प्रधानाचार्य इण्टर कालेज मालती पांडेय जैनेंद्र तिवारी, महिला कांस्टेबल पूनम एवम् गौरी तथा स्कूली बच्चों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए संदेश भी दिया गया । बच्चों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष कसया ने कहा कि शिक्षा एक अनमोल रतन है आपलोग अच्छी तरह से शिक्षा ग्रहण करें ।कभी भी पुलिस प्रशासन की आवश्यकता पड़े तो हम हर समय आपकी मदद के लिए तैयार हैं । उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया । इसी कड़ी में श्रीमती मिश्रा ने कहा कि यह विद्यालय करोना काल में लगभग बंद ही हो चुका था किंतु इसे पुनः संचालित करने के लिए उपस्थित प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को धन्यवाद देती हूं और कामना करती हूं कि विद्यालय पुनः ऊंचाइयों की शिखर पर पहुंचे। । उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए कराया गया है। विशिष्ट महोदया और प्रधानाचार्य के द्वारा डायरी कलम देकर पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया ।उक्त विद्यालय के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अच्छी प्रस्तुतियां दीं। रिकॉर्डिंग गीतों पर बच्चों ने अपनी कला से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया । विद्यालय में सुलेख प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों में अनुप्रिया प्रजापति, आशीष जायसवाल, नाजिया ,सुंदर, अंश, सत्यम ,आशीष,शिवानी ,राजलक्ष्मी ,साजिया,अर्चिता,अंशिता ,सर्बिया ,अनमोल , सैफ, आहिल, सोनाली अंशिका आदि छात्र छात्राओं को सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम आने पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा डायरी कलम एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन मिश्र, अध्यापक उपेंद्र शर्मा , मधु उपाध्याय, निशा मद्धेशिया, श्वेता त्रिपाठी ,अनिल गिरि, पुलिस प्रशासन की ओर से कांस्टेबल शेर बहादुर सिंह ,कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह ,कांस्टेबल कमलेश कुमार, महिला कांस्टेबल पूनम, महिला कांस्टेबल गौरी आदि सहित छात्र छात्राओं की अभिभाविका सुमन देवी ,रीता देवी, बसंती देवी ,राजमती देवी, रेशमा खातून, सतीश गुप्ता, हरेंद्र जायसवाल ,शाहजहां खातून ,अजय एवं पूनम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…
बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…
कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…