News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: पुजारी ने शराब की दुकान हटवाने को दिया प्रार्थना पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2020  |  5:53 PM

1,687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: पुजारी ने शराब की दुकान हटवाने को दिया प्रार्थना पत्र

चंद्रप्रकाश त्रिपाठी/न्यूज अड्डा
सुकरौली बाजार/कुशीनगर | अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवा कोटवा के सीमा पर स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान को हटवाने के लिए राजेन्द्र दास पुजारी संत कबीर आश्रम महुअवा कोटवा ने जिलाधिकारी कुशीनगर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि मंदिर व गांव में स्थित विद्यालय के नजदीक शराब की दुकान खुल जाने से अक्सर मंदिर परिसर व विद्यालय के आस पास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब पीने के बाद इन लोगो द्वारा शराब की सीसी बोतल व अन्य गन्दगी फैलाने वाले सामान इधर उधर छोड़ दिया जाता है। शराब की दुकान मंदिर व विद्यालय परिसर के पास से कही और हटाये जाने के सम्बंध में मेरे व ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से प्रार्थना पत्र देने के साथ ही मिलकर कई बार अनुरोध किया परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में मंदिर के पुजारी ने 15 दिन के अंदर शराब की दुकान को अन्यत्र जगह हटवाने की मांग की है। नही हटाये जाने पर आगामी 5 नवम्बर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन करने को बाध्य होंगे।

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…

तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…

नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम
नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…

हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग
हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग

जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking