सुकरौली बाजार/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के सेमरी श्री ब्रम्ह जी, स्थान पर आज युवा समाजसेवी, अधिवक्ता बिमिलेश कुमार मिश्रा के सौजन्य से निःशुल्क
सहज जन सेवा केन्द्र शिविर का आयोजन किया जिसमे पैन कार्ड, आधार कार्ड, शिक्षा से सम्वधित आन लाईन, खतौनी की प्रतिलिपि, किसान पोर्टल पर कृषि गेहूं विक्रय आदि समस्याओ से ग्रसित लो के द्वारा निःशुल्क सेवाओं का लाभ प्राप्त किये । युवा समाजसेवी बिमिलेश मिश्रा ने कहा कि आनलाईन करने के नाम पर सहज जन सेवा केन्द्रो के द्वारा आये दिन जनता का शोषण बड़े पैमाने पर किया जाता है । जिसे समाप्त करने के साथ जनता के शोषण से मुक्ति दिलाने का मैने संकल्प लिया इसलिए मैने प्रत्येक महिने को 7 से 14 तारीख तक नि:शुल्क शिविर के माध्यम से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत हूं। जनता का हित एव सेवा मेरे लिए सर्वोपरि है।
आज शिविर मे सैकड़ो लोगो ने लाभ प्राप्त किया। उन्होने ने कहा कि बहुत से लोग अपनी ग्राम सभा में अपने काम के लिए अपने गांव के अज्ञान लोगों से ₹30 खर्च की जगह पर ₹200 लेकर इस तरह के कार्य कराते हैं। अज्ञानता बस लोगों के पास जाकर अपनी गाड़ी कमाई को दलालो के जेबो में पैसा चला जाता है । जिन्हे तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है हमें जब जानकारी हुई तो मुझे महसूस हुआ कि सहज जनसेवा केंद्र, नही शोषण केन्द्र बना है। इसके खसोट को लेकर आम जनता में जागरूकता लाने का निश्चय किया है ।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…