सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
पड़री में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, इस मेले में आसपास से आये हुए लोगो की स्वास्थ्य सम्बंधित जांच तथा उसके इलाज की भी व्यवस्था की गई थी आये हुए मरीज़ों में हर तरह के मरीजो के रोगों की जांच सहित दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
इस स्वास्थ्य मेले में सहभाग करते हुए
डॉ0 विकास राव (होमियोपैथिक), डॉ0 अंजली चौधरी, डॉ0 अमित त्रिपाठी, डॉ0 अछैबर सिंह, पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ति व आशा बहुये भी मौजुद रही हैं इसी बीच इस मेले के आयोजन का जायज़ा लेने पहुँचे। एडीओ पंचायत रामअशीष गौतम ने मरीज़ो से पूछ ताछ की और उनसे जाना कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का लाभ मिल रहा हैं।
साथ ही हॉस्पीटल के विकास कार्यों का भी जायज़ा लिया व जर्जर भवन व अन्य कमियों पर भी नजर ड़ालते हूए उन्होंने कहा कि शासन को चिठ्टी लिख स्वास्थ्य विभाग की कमियों को दुरस्त करवाया जाएगा जिससे आमजन सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सुविधाएं बेहतर मुहैया कराई जा सकें।
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…