News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्काउट से व्यक्ति का चारित्रिक, शारिरिक और बौद्धिक विकास होता है- नीरज राय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 10, 2023  |  8:02 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्काउट से व्यक्ति का चारित्रिक, शारिरिक और बौद्धिक विकास होता है- नीरज राय
  • स्काउट गाइड एक कुशल नागरिक का निर्माण करता है-विनय तिवारी
  • त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन
  • टेंट, बिना बर्तन के भोजन बनाने, मीनार बनाने, गांठें बांधने, स्ट्रेचर बनाने का दिया प्रशिक्षण

कसया/कुशीनगर । स्काउटिंग दूरदर्शी नागरिकों का निर्माण करने वाली पाठशाला है। यह मनोवैज्ञानिक प्रगतिशील प्रशिक्षण है, जिससे व्यक्ति का चारित्रिक, शारिरिक और बौद्धिक विकास होता है तथा समाज- सेवा और ईश्वर के प्रति कर्तव्यबोध होता है। उक्त  बातें इंटेलिजेट पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज लक्षियां देवरिया में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड शिविर के समापन सत्र में शिविरार्थियों को रविवार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष तमकुही नीरज कुमार राय ने कही। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार विनय त्रिपाठी  ने कहा कि स्काउट गाइड एक कुशल नागरिक का निर्माण करता है । 

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

स्काउट-गाइड सदैव सेवा कार्य में लगे रहते हैं, फिर भी उन्हें नित्य एक भलाई का कार्य करना अनिवार्य होता है। इसके लिए स्कार्फ में एक गाँठ लगाई जाती है। कार्यक्रम अधिकारी जे पी रावत और ऋषि यादव ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर में सीखे गए कार्यों का प्रयोग समाजसेवा में करें।  कार्यक्रम को ब्रजेश पाण्डेय, विवेक उपाध्याय, प्रधान मैनेजर गुप्ता , अभय दुबे, अरुण तिवारी , दिलीप यादव, प्रहलाद सिंह, राम सिंह, आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया ।इसके पूर्व अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। आये हुए सभी अतिथियों को प्रधानाचार्य शम्भू यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया । अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक कृष्कान्त उर्फ गुड्डू सिंह ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । संचालन शिक्षक चित्रा गौतम ने किया । प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने स्काउट गाइड को टेंट, बिना बर्तन के भोजन बनाने, मीनार बनाने, गांठें बांधने, स्ट्रेचर बनाने का प्रशिक्षण दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस दौरान जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एम डीआई खान, बबलू द्विवेदी,  प्रमोद कुमार , अभय दुबे, जय सर, असलम , कमलेश, दीपक, संजय , जगदीश, अफसर, इकबाल, राहुल, रामप्रवेश, सुधीर, वंदना, अनुपमा, सोनम, ममता, नीलू मिश्रा, चंदा, काजल , आशियाना, शायरा, तमन्ना, प्रियंका जायसवाल आदि शिविरार्थी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking