News Addaa WhatsApp Group Join करें

हफुआ जीवन: देवरिया ने मऊ को पेनाल्टी शूट आउट में हराया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 27, 2021  |  8:25 PM

1,105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हफुआ जीवन: देवरिया ने मऊ को पेनाल्टी शूट आउट में हराया WhatsApp
Responsive image
  • देवरिया ने मऊ को पेनाल्टी शूट आउट में हराया
  • ब्रह्मलीन संत बावना दास फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 का फ़ाइनल मैच

कुशीनगर | तरयासुजान थाना क्षेत्र के हफुआ जीवन शिव सागर पोखरे के खेल के मैदान में आयोजित ब्रह्मलीन संत बावना दास फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 के फाइनल मैच में पेनाल्टी शूटआउट के जरिए देवरिया ने मऊ को 4-3 से हरा कर प्रतियोगिता में विजय श्री पाया।
बताते चलें कि शनिवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच में देवरिया और मऊ की टीम आमने रोमांचक खेल खेला, निर्धारित समय सीमा में कोई भी टीम किसी को पराजित नही किया तो आयोजन समिति ने पुनः दस मिनट का समय देकर प्रतिस्पर्धा के खेल कराया फिर भी दोनों टीमें समांतर पर ही रही। ततपश्चात आयोजक मंडल ने पेनाल्टी शट के जरिये फैसला की निर्णय लिया।अंत में देवरिया की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट के जरिए गोल कर विजयी घोषित हुई। खेल के दौरान खिलाड़ियों के एक दूसरे की पराजित करने का प्रयास विफल रहा। और खेल के अंत तक किसी भी टीम को सफलता प्रप्त नहीं हो सकी, हार जीत का फैसला पेनाल्टी शूट आउट के जरिए किया गया।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

कमेटी संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि की भूमिका में पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र ने सभी आगंतुको के प्रती आभार व्यक्त किया। वही मुख्य अतिथि हरिओम फीड्स गोपलगंज विहार के एमडी दिलीप सिंह ने खेल औऱ खिलाड़ी की प्रतिस्पर्धा पर प्रकाश डाला।
कमेंट्री ओम श्रीवास्तव ने की इस दौरान प्रमुख रुप से संजय पाण्डेय, सुरेश वर्मा, मुरारी यादव, सुरेन्द्र रजक, अटल बिहारी, रामबेलास गुप्ता, चन्द्रमा प्रसाद, तनवीर अंसारी, विकास पटेल,वारीश अंसारी, मुन्ना यादव सहित आदि दर्शक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking