हाटा/कुशीनगर | पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण मे चलाए जा रहे अबैध कच्ची शराब के कारोबारियों के बिरुद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को अपराह्न चार बजे के लगभग हल्का सिपाही सत्यानंद यादव, रविंद्र यादव कच्ची दारु की कारोबारी केदार यादव पुत्र तिलक निवासी कतौराथाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ पडरी ईटभटठे के पास से पकडा ।
पकडे गयें व्यक्ति के बिरुद्व पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
हाटा: 20 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार!
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
