हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित छपरा भगत के सामने कसया से गोरखपुर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सखवनिया निवासी संतोष गुप्ता पुत्र केदार उम्र 41 वर्ष जो अपनी पत्नी सुनीता देवी उम्र 40 वर्ष को अपने मोटरसाइकिल से लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि उक्त स्थान पर पिछे से अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल मे जोरदार ठोकर मार दिया जिससे दोनों लोगों गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिसमें पति का पैर फैक्चर हो गया तथा पत्नी के सिर मे गम्भीर चोटें आयी। आस पास लोगों द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी हाटा भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…
हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…
कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…
कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…