ब्रजभूषण मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा नगर/कुशीनगर | दो माह से शान्तिपूर्ण ढंग से केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि बिल के खिलाफ धरना दे अन्दाताओं के खिलाफ जो देशद्रोह का मुकदमा सरकार ने दर्ज कराया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। लालकिले पर जो घटना घटी उसे किसान अंजाम नहीं दिये थे। जो इस घटना को किये वे खुलेआम घूम रहे हैं इस पर सरकार चुप क्यों है।
उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता बालकृष्ण मिश्रा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जो किसान अपना धरना दो माह से दे रहा है कभी उग्र नहीं हुआ वह कैसे इस घटना को अंजाम दे सकता है। जय जवान जय किसान नारे को चरितार्थ करने के लिए ही किसान गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकलने वाले सैन्य परेड के लिए दिल्ली में अपने ट्रैक्टर के साथ परेड निकालने के लिए अडिग थे। इसके लिए दिल्ली पुलिस राजी थी। दिल्ली पुलिस की चूक से उपद्रवियों ने किसानों के भेष में पहुंच जो सत्ता पक्ष से जुड़े हुए थे ने इस घटना को अंजाम दे दिया। बावजूद इसके किसान अपने धरने से पीछे नहीं हटे हैं। किसान नेता राकेश टिकैट ने किसानों का पक्ष रखते हुए जो धरने में अंगद पांव जमाये है उससे देश के किसान गर्व महसूस कर रहे हैं। सपा किसानों आन्दोलन में कंधे से कंधा मिला कर चल रही है और किसान नेता श्री टिकैट को अपना पूर्ण समर्थन दे रही है। किसानों के खिलाफ लाये गये काले कृषि कानून के विरुद्ध सपा किसानों के साथ मिल संघर्ष करेगी तथा इसे बिल को वापस करा कर दम लेगी।
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…
आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच... खड्डा…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…
कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…