News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: एक माह बाद भी नहीं हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 3, 2020  |  5:59 PM

1,129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: एक माह बाद भी नहीं हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी
  • एक माह बाद भी नहीं हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी
  • आरोपियो की शीघ्र होगी गिरफ्तारी,दोषी बक्से नहीं जाएगे: जे० पी०पाठक (प्रभारी निरीक्षक)

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पैकौली‌ बावन गाँव के तीन युवकों द्वारा गाँव के‌ ही एक युवती को गायब कर देने के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ,परंतु आज तक न ही लडकी की बरामदी हो सकी और न ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी।
उच्चधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री ‌‌‌‌‌तक‌ भेजे शिकायती पत्र मे पैकौली बावन निवासी नंदू कुमार ने लिखा है कि मेरी लडकी को गाँव के ही तीन लोगो ने अपहरण कर लिया है। इस सम्बंध मे पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत किया है लेकिन आज तक इस घटना मे शामिल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं अपहरणकर्ता गांव में आजाद घुम रहे है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी मे बिलम्ब होने से मेरी लड़की के साथ कोई अनहोनी‌‌ भी हो सकता है इससे मै तथा मेरा परिवार डरा सहमा है। उसने पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे या परिवार के साथ कही कोई अनहोनी होता है तो उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। इस संबंध में कोतवाल जेपी पाठक का कहना है ‌‌‌कि इस मामले में पुलिस लगी हुई है। शीघ्र लड़की की बरामदगी करते हुऐ आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपके लिए और..- कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking