News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: गो बध अधिनियम के वांछित को पुलिस ने दबोचा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 26, 2021  |  3:32 PM

806 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: गो बध अधिनियम के वांछित को पुलिस ने दबोचा WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर पीयूषकान्त राय के नेतृत्व मे मंगलवार को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह पुलिस टीम के चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/विवेचनात्मक कार्यवाही में मामूर था कि सूचना मिली कि मु0अ0सं0 496/2020 धारा 307 भादवि0 व 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त कही जाने की फिराक में भडकुलवा बाजर वाहन के इन्तजार में खडा है । अगर जल्दी किया जाए तो पकडा जा सकता है इस सूचना पर उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह का०देवेंद्र सिंह,वृजेंद्र यादव,के साथ भडकुलवा पहुचकर मुखबिर के इशारे पर उक्त व्यक्ति को पकडना चाहा किन्तु उक्त व्यक्ति सकपका कर भागने की कोशिश करने लगा किन्तु पुलिस बल की मदद से उक्त व्यक्ति को मुकदमे में वांछित बताकर पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विनोद यादव पुत्र रामचन्द्र यादव सा0 बरवाकला सिहुली टोला थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर बताया । उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना हाजा लाया गया । जिसके विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking