News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ट्रक पलटने से चालक की मौत दो गंभीर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2020  |  12:51 PM

1,340 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ट्रक पलटने से चालक की मौत दो गंभीर! WhatsApp
Responsive image

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा/कुशीनगरः स्थानीय नगर के सटे ब्लाक मुख्यालय के समीप कानपुर से प्याज लादकर बरौली बिहार जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक के नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वही ट्रक का खलासी व एक अन्य व्यक्ति इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचआई कर्मचारियों व स्थानीय पुलिस ने घंटों मशक्कत कर क्रेन की सहायता से शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया। बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे ट्रक संख्या बीआर 04जी 1761 पर कानपुर से प्याज लादकर ट्रक चालक व खलासी बिहार जा रहे थे ।जब ट्क हाटा ब्लॉक मुख्यालय के समीप पहुंचा तो सड़क के किनारे पहले से खड़ी फल लदी ट्रक यूपी 34एटी 3898 मे ठोकर मार दिया और अनियंत्रित होने के साथ ही डिवाइडर पार कर पलट गया। ट्रक चालक मंगल सिंह 31 वर्ष निवासी कानपुर ने कूदकर जान बचाना चाहा, लेकिन नीचे दबकर मौत हो गई। इस घटना में ट्क मे बैठे शैलेंद्र राम 31 वर्ष व विजय राय 32 वर्ष निवासी सिवान बिहार को गंभीर चोट आई। चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एसआई विनोद कुमार सिंह व एनएचआई कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, वहीं शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking