हाटा/कुशीनगर।स्थानीय ब्लाक के ग्राम डुमरी चुरामन छपरा निवासी स्व.एडवोकेट दिग्विजय नारायण मिश्र के तृतीय पुत्र आशीष नारायण मिश्र जो राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज कुदरकोट जनपद-औरैया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। जिन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष रविप्रकाश यादव की संतुति पर प्रसपा शिक्षक सभा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। श्री मिश्र को अभी कुछ माह पहले ही शिक्षक सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री मिश्र के पार्टी के प्रति समर्पण व सेवाभाव को देखते हुये उन्हें नई जिम्मेदारी दी गयी है।
श्री मिश्र ने कहा कि मैं पार्टी के बताये सिद्धांतो पर चलते हुये पार्टी की प्रगति के लिये तन,मन,धन से समर्पित रहूँगा।
नवीन दायित्व मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये शिक्षक प्रकाश उपाध्याय,सुभाष यादव,नितिन कुमार,अशोक शर्मा,संजय मिश्र,प्रदेश उपाध्यक्ष टीबी सेवा डॉ आशुतोष मिश्र,नयी दिशा परिवार के सचिव डॉ हरिओम मिश्र,प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय स्नातक महासंघ राजेश शुक्ल,जिलाध्यक्ष प्रसपा सन्तोष यादव,बृजलाल मिश्र,अशोक मिश्र,सुशील मिश्र,सतीश मिश्र,आनन्द मिश्र,हेमन्त मिश्र,रमेश मिश्र,युवा नेता पवन दुबे,योगेंद्र मद्देशिया,महावीर,अखिलेश,प्रदीप आदि ग्रामीणों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…