हाटा/कुशीनगर | राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तहसील परिसर व ब्लाक परिसर में अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
सोमवार को तहसील परिसर में तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा व ब्लाक परिसर में खंड विकास अधिकारी जोखन प्रसाद, कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।इस दौरान तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दौरान एडीओ पंचायत विनोद कुमार द्विवेदी, एडवोकेट चंद्र भूषण पांडेय,रवि नारायण त्रिपाठी, मोहन लाल, सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…