News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा:- हादसो में घायलों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते है अभिषेक ओझा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 10, 2021  |  4:13 PM

706 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा:- हादसो में घायलों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते है अभिषेक ओझा

पप्पू मिश्रा
हाटा,कुशीनगर:- किसी व्यक्ति के साथ जब कोई बड़ा हादसा होता है तो उस हादसे से कोई बिखर जाता है, तो कोई उससे सबक और प्रेरणा लेकर यह ठान लेता है कि भविष्य में कोई और हादसे का शिकार ना हो। ऐसा ही कुछ जनपद कुशीनगर के हाटा कोतवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत अभिषेक ओझा के साथ उनके ही मित्र की मौत एक हादसे में हो गई,तब से हुए कोई भी मार्ग दुर्घटना की सूचना की मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को हर संभव मदद का प्रयास करते हैं। उनके इस कार्य को पीड़ितो के साथ ही क्षेत्र के लोग, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य कर्मी भी सराहना करते है। सूचना मिलने पर समय से एंबुलेंस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचते हैं।और मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराने के साथ-साथ हर संभव मदद के लिए तैयार रहते हैं ।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

अभिषेक पेशे से स्वास्थ्य कर्मी है,लेकिन जहां कहीं भी मार्ग दुर्घटना की जानकारी होती है यह ना दिन देखते हैं ना रात न जाड़ा ना ही गर्मी व बरसात तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को यथासंभव मदद के लिए एंबुलेंस साथ लेकर पहुँच जाते हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने से नहीं चुकते है,राष्ट्रीय मार्ग से सटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा होने के कारण इन्हें सूचना भी मिलती रहती है।अधिकांश ये पुलिस से पहले घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ एलबी यादव, डॉ सुनील निषाद,डॉ बी प्रसाद,डॉ आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि घायलों के लिए एम्बुलेंस कर्मी अभिषेक किसी फरिश्ते से कम नहीं है!विगत वर्षों में उन्होंने तमाम घायलों को अपने एलएस एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया है।समाजसेवी मनीष रुंगटा,सभासद मुकेश यादव उन्हें हाईवे का देवदूत की संज्ञा देते हैं। वही कस्बा निवासी मनदीप कुमार दीपू इंद्रपाल,फिरोज ,शीतल ,रामसूरत आदि लोगों ने कहा कि उनका कार्य बहुत ही सराहनीय है!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking