Friday, 27 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया
Advertisement

अयोध्या: रामजन्मभूमी की खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तिया-शिवलिंग

न्यूज अड्डा डेस्क
May 21, 2020, 9:10 AM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

देश में लागू लॉकडाउन 4.0 के बीच मिली छूट के बाद कई हिस्सों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है. नियमों के तहत निर्माणकार्य चल रहा है और इसी बीच अयोध्या में एक बार फिर राम मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हुआ. प्रशासन से इजाजत के बाद ट्रस्ट की ओर से रामजन्मभूमि परिसर को समतल करने का काम शुरू हुआ. लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान हो गया.

यहां समतलीकरण के दौरान काफी पुरानी मूर्तियां मिलीं, ट्रस्ट की ओर से दावा किया गया कि यहां शिवलिंग, मूर्ति और अन्य कुछ सामान ज़मीन में मिला. मूर्तियां मिलने के साथ ही दावों की बौछार हुई तो सुप्रीम कोर्ट में पक्षकार रह चुके लोगों के बयान आने भी शुरू हो गए.

Advertisement

ट्रस्ट की ओर से क्या कहा गया?

राम मंदिर निर्माण का पूरा जिम्मा केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए स्वतंत्र ट्रस्ट ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के पास है. इसी ट्रस्ट को पूरी ज़मीन सौंप दी गई है और यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है.

समतलीकरण में मिली कुछ पुरानी मूर्तियों के बारे में बयान जारी करते हुए ट्रस्ट की ओर से कहा गया, ‘श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा दिनांक 11 मई 2020 से श्री रामजन्मभूमि परिसर में भूमि के समतलीकरण और गैंगवे हटाने का कार्य अयोध्या प्रशासन से अनुमति पश्चात प्रारम्भ कर दिया गया है. कोरोना महामारी के कारण जारी सभी निर्देशों का समुचित पालन किया जा रहा है.’

बयान के मुताबिक, ‘समतलीकरण के काम में अभी 10 मजदूर कार्य कर रहे हैं. महामारी के निमित सभी सुरक्षा निर्देशों का समुचित पालन किया जा रहा है. मास्क, सैनिटाइज़ेशन सहित सभी आवश्यक प्रावधानों का समुचित पालन किया जा रहा है.’

राम मंदिर निर्माण से पहले समतलीकरण, मिल रहीं प्राचीन मूर्तियां और शिवलिंग

मूर्तियों के बाद शुरू हुई सियासी बयानबाजी!

परिसर से पुरानी मूर्तियों के मिलने के बाद बयानबाजी भी तेज़ हो गई है. हिंदू महासभा के वकील विष्णु जैन ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान हम पर मुस्लिम पक्ष ने हिंदू तालिबान का आरोप लगाया था और कहा था कि वहां पर मंदिर के कोई अवशेष नहीं है. पुरातात्विक मूर्तियां का मिलना यह उन आरोपों का जवाब है, जो हम सुप्रीम कोर्ट में बहस करते चले आ रहे थे.’

दूसरी ओर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का कहना है कि अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, ऐसे में अब कुछ बयान नहीं देना चाहते हैं. सत्तर साल तक केस चला है और फैसला आ चुका है, हमारी ओर से केस खत्म हो गया है. मूर्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि वहां पर जो भी मिला है, उसका सम्मान होना चाहिए.
ट्रस्ट द्वारा जारी की गई तस्वीरें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने वस्तुओं के बारे में अपने बयान में कहा, ‘खुदाई के दौरान पुरातत्विक महत्व की कई वस्तुएं मिली हैं जैसे कलश, पुष्प, आमलक इत्यादि. खुदाई के दौरान भारी संख्या में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों के अतिरिक्त 7 ब्लैक टच स्टोन के स्तम्भ, 6 रेड सैंडस्टोन के स्तम्भ सहित 5 फीट का एक शिवलिंग भी प्राप्त हुआ है’.

क्या कहते हैं तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री?

जैसे ही रामजन्मभूमि परिसर से इन वर्षों पुरानी मूर्तियों के मिलने की बात फैली तो हर ओर इसकी चर्चा शुरू हो गई. इसको लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय के द्वारा बयान दिया गया. उन्होंने कहा, ‘..पिछले दस दिनों से हम मलबे को हटाकर समतलीकरण का काम कर रहे थे. यहां ढांचे के नीचे काफी कुछ दबा हुआ था, जिसमें पत्थर की मूर्ति, शिवलिंग समेत काफी अन्य वस्तुएं मिली हैं.’

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi