News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्‍तर प्रदेश के इन 7 जिलों में 1 मई से 18+ लोगों को लगेगी वैक्‍सीन, जानिए डिटेल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 30, 2021  |  8:59 PM

946 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्‍तर प्रदेश के इन 7 जिलों में 1 मई से 18+ लोगों को लगेगी वैक्‍सीन, जानिए डिटेल! WhatsApp
Responsive image

पूरे देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर प्रदेश में भी रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित (UP Corona Case) मिल रहे हैं. कल यानी 1 मई से पूरे देश में वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू होने जा रहा है. जिसके तहत 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगेगी. इसी बीच योगी सरकार (Yogi Government) ने यह ऐलान किया है कि फिलहाल प्रदेश के केवल 7 बड़े जिलों में वैक्सीन (Vaccination in 7 Districts of UP) लगायी जाएगी.

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

9000 से ज्यादा केस वाले जिलों को किया गया शामिल

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल से 18 से 44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होना है, क्योंकि कल पहला दिन होगा इसलिए अभी 7 जनपदों में ही इसे शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पहले चरण में 9000 से अधिक केस वाले जिलों को शामिल किया गया है.

ये हैं वो 7 जिले

1. लखनऊ
2. वाराणसी
3. कानपुर
4. प्रयागराज
5. गोरखपुर
6. बरेली
7. मेरठ

फ्री लगेगी कोरोना वैक्सीन (Free Vaccination in UP)

गौरतलब है कि 20 अप्रैल को योगी सरकार ने यह ऐलान किया था कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाई जाएगी. हालांकि, सरकार ने अपील की है कि जो लोग सक्षम हैं और टीके की कीमत चुका सकते हैं, वह निजी अस्पतालों में जाकर टीका लगवा लें.

3 श्रेणियों में होगा वैक्सीनेशन

कल से शुरू होने वाला टीकाकरण 3 श्रेणियों में होगा. सबसे पहले जिन लोगों को दूसरी डोज लगनी है उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी. इसके बाद 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को और फिर 18 वर्ष से ऊपरे के उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking