News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक लाख कोविड बेड बनानेवाला देश का पहला राज्य बना उत्तरप्रदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2020  |  8:09 AM

1,367 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक लाख कोविड बेड बनानेवाला देश का पहला राज्य बना उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश कोविडि अस्पतालों में एक लाख कोविड बेड बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के नियंत्रण के लिए एल-1, एल-2 और एल-3 अस्पतालों मई माह के अंत तक बेड की कुल संख्या एक लाख तक किए जाने का निर्देश दिया था.

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं:-
प्रदेश के हर 75 जिले में लेवल-1और लेवल- 2 के अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं. जबकि प्रदेश में लेवल-3 के भी 25 अस्पताल बन गए हैं. कोरोना के सामान्य मरीजों को लेवल-1 और लेवल-2 के अस्पताल में रखा जाएगा जबकि कोरोना के अतिगंभीर मरीजों को लेवल-3 के अस्पताल में भर्ती किया जाएगा. लेवल-1 व 2 के अस्पतालों में सामान्य बेड के अलावा ऑक्सीजन और कुछ में वेंटिलेटर की व्यवस्था रहेगी. वहीं लेवल-3 के अस्पतालों में वेंटिलेटर, आईसीयू और डायलसिस की व्यवस्थाओं समेत गंभीर मरीजों के लिए हर तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

20 जून तक 20 हजार प्रतिदिन टेस्ट का लक्ष्य:-
सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में प्रतिदिन दस हजार जांचें हों. 15 जून तक 15000 प्रतिदिन, 20 जून तक 20 हजार प्रतिदिन जांच का लक्ष्य उन्होंने अफसरों को दिया है. तेजी से जांच हों इसके लिए प्रदेश में हर जनपद में टेस्टिंग लैब स्थापित करने के निर्देश सीएम ने दिए हैं. कोरोना के पहले केस के वक्त अकेले केजीएमयू में सिर्फ 50 टेस्ट की व्यवस्था. अब 30 टेस्टिंग लैब हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking