News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक सौ बानबे आदद्द आफिसर्स च्वाइस फ्रूटी के साथ तीन धंधेबाज को ब्लोरो वाहन के साथ तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 6, 2021  |  8:57 PM

1,269 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक सौ बानबे आदद्द आफिसर्स च्वाइस फ्रूटी के साथ तीन धंधेबाज को ब्लोरो वाहन के साथ तरयासुजान पुलिस ने दबोचा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने शनिवार को देर शाम थाना क्षेत्र के मुन्नीपट्टी गाँव के सड़क से एक ब्लोरो वाहन से अंग्रेजी शराब की खेप के साथ तीन धंधेवाज को उस समय दबोचा जब वह उसे लेकर बिहार प्रदेश जाने के फिराक में जुटे थे।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

जरिये मुखबीर यह सूचना प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी को मिली कि मुन्नीपट्टी गांव के राजा मिश्रा के घर के पास सड़क पर एक ब्लोरो खड़ी है,जिसमे कुछ शराब रखी हुई है, जो बिहार ले जाई जाएगी। सूचना पर विश्वास कर एसएचओ ने चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय को अवगत कराया, चौकी प्रभारी ने बिना विलम्ब किये आरक्षी बाबूराम सिंह,पंकज यादव, अभिषेक राय,पंकज चौधरी को साथ लेकर बताये गये स्थान पर पहुचे, तो पाया की राजा मिश्र के घर के पास सड़क पर ब्लोरो जेएच 05 एन 2099 खड़ी थी जिसमे बोरो में आफिसर्स च्वाइस के 192 आदद फ्रूटी 180 एमएल अंग्रेजी शराब लदा था,वही मौके पर विनय मिश्र पुत्र राजा मिश्र निवासी मुन्नीपट्टी थाना तरयासुजान जिला कुशीनगर, धनन्जय साह पुत्र राजेन्द्र साह निवासी कोईसा खुर्द थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार, कुंदन यादव पुत्र नन्हकू यादव निवासी पिपरहिया थाना बरौली जिला गोपालगंज, बिहार पकड़ लिये गये।

सनद रहे की बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी धनन्जय राय द्वारा अबैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक सप्ताह के अंदर चार पहिया वाहन से दूसरी बार शराब की यह बरामदगी है।

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ने बताया की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्रधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के नेतृत्व में अबैध कारोबारियों के कमर तोड़ने के लिए तरयासुजान पुलिस कृतसंकल्पित है। किसी कीमत पर थाना क्षेत्र से अबैध कारोबार नही होने दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking