कप्तानगंज/कुशीनगर। पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध शराब निष्कर्षण व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा 30 लीटर अवैध शराब बरामद कर 03 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया कर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने लगभग 03 क्विंटल लहन भी नष्ट किया।पुलिस ने मु0अ0स092/2021,93/2021 व 94/2021 धारा 60 आबकारी एक्ट अभियुक्त हंसा साहनी पुत्र सुदामा साहनी साकिन मठिया उर्फ अकटहां, राहुल पुत्र भगवन्त साहनी साकिन मठिया उर्फ अकटहां, थाना कप्तानगंज व धर्मेन्द्र पुत्र नेबूलाल साहनी साकिन रामपुर खास थाना रामकोला कुशीनगर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस दौरान प्र0नि0कपिलदेव चौधरी,उ0नि0 श्री धर्मदेव चौधरी हे0का0 कमलेश यादव का0 कुमार सानू यादव का0 मनोज यादव का0 अजीत यादव का0 रमेश यादव का0 प्रवीण सरोज का0 अरुण चौरसिया मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…