News Addaa WhatsApp Group Join करें

रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर से दौनहा तक सिद्धार्थ वर्मा ने खंगाले बैरियर, बिना कागजात और ओवरलोडिंग पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2026  |  7:49 AM

652 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर से दौनहा तक सिद्धार्थ वर्मा ने खंगाले बैरियर, बिना कागजात और ओवरलोडिंग पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने रात में भी निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने 29/30 अगस्त की देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों की सीमाओं पर स्थापित महत्वपूर्ण बैरियरों का औचक निरीक्षण कर पुलिस, खनन और राजस्व विभाग की टीमों की मुस्तैदी परखी। एएसपी के अचानक पहुंचने से बैरियरों पर तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और चेकिंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

अपर पुलिस अधीक्षक ने देर रात बहादुरपुर बैरियर, टड़वा बैरियर, चखनी बैरियर और दौनहा बैरियर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ ही खनन एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों से चेकिंग व्यवस्था की जानकारी ली और बैरियर से गुजरने वाले खनन सामग्री लदे वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बैरियर से गुजरने वाले बालू, गिट्टी तथा अन्य खनन सामग्री से लदे प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जाए। वाहन के कागजात, परमिट और खनन सामग्री से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाए।
उन्होंने कहा कि बिना वैध दस्तावेज, बिना परमिट अथवा निर्धारित क्षमता से अधिक खनन सामग्री लेकर चलने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय करने के भी संकेत दिए गए।

‘सेटिंग’ नहीं, समन्वय से कार्रवाई पर जोर

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने पुलिस, खनन विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने के लिए सभी विभागों को एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्रवाई करनी होगी।

उन्होंने विशेष रूप से अवैध खनन में संलिप्त भू-माफिया और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

रात में भी चलेगा निगरानी का पहरा

एएसपी के देर रात किए गए औचक निरीक्षण से यह साफ संदेश गया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई केवल दिन के समय तक सीमित नहीं रहेगी। सीमा क्षेत्रों और प्रमुख बैरियरों पर रात में भी निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी।
पुलिस प्रशासन का फोकस अब खास तौर पर उन वाहनों पर है, जो अंधेरे का फायदा उठाकर बिना वैध कागजात या ओवरलोड खनन सामग्री लेकर जिले की सीमाओं से गुजरने का प्रयास करते हैं। अधिकारियों ने बैरियरों पर तैनात टीमों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और संदिग्ध वाहनों की तत्काल जांच करने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking