सत्येंद्र पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
कप्तानगंज कुशीनगर | कप्तानगंज पुलिस द्वारा जरिये मुखबिर मिली सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अयोध्या प्रसाद सिंह व क्षेत्राधिकारी कसया नितेश प्रताप सिंह के पर्येवेक्षण मे जनपद कुशीनगर में चलाये जा रहे अवैध शस्त्र तलाशी अभियान मे आज दिनांक 04.09.2020 को थाना कप्तानगंज की पुलिस टीम को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से चीनी मील के तरफ एक व्यक्ति अवैध तमंचा ले कर जा रहा है, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र मयफोर्स मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुँच कर अवैध तमंचा लिये हुए व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया तथा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
बरामदगी का विवरण-
एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा 315 बोर का कारतूस
अभियुक्त का नाम पता
शौकत अफरोज पुत्र मन्जर हुसैन नि0 चाँदनी चौक ईदगाह रोड वार्ड न0 4 कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज कुशीनगर उम्र 25 वर्ष
एक नजर अपराधिक इतिहास पर-
मु0अ0स0 278/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार मिश्र,का0 विवेक यादव,का0 प्रवीण कुमार,का0राजदीप ओझा, का0 डब्लू कुमार
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…