News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: डीएम के निर्देश पर पोखरी से हटा अतिक्रमण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 12, 2021  |  4:20 PM

1,019 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: डीएम के निर्देश पर पोखरी से हटा अतिक्रमण

फणीन्द्र कुमार पाण्डेय/न्यूज अड्डा
कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा मलकुही में जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार अहमद फरीद खान पहुंचकर पोखरी पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवा दिया।
विदित हो कि ग्रामसभा मलकुही  के निवासी अनिल मिश्रा ने थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम सभा में पोखरी पर हुए कब्जे और नाली निर्माण में धांधली व नाली बंद करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी यस राजलिंगम ने तहसीलदार अहमद फरीद खान को 3 दिन के अंदर कार्यवाही का निर्देश दिया था। जिस पर मंगलवार को अपने दल बल के साथ पहुंचे तहसीलदार ने सर्वप्रथम आराजी नंबर 121 रखवा 30 डिसमिल पोखरी को तत्काल जेसीबी लगवा कर चारों तरफ से हुए अतिक्रमण को हटवा दिया वही गांव मे हुये नाली निर्माण व नाली बंद करने की जांच किया। इस बाबत तहसीलदार ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर पोखरी स्कूल खलिहान में अवैध कब्जा मिलता है तो भू-माफिया के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान लेखपाल विचित्र मणि त्रिपाठी अनिल मिश्र गोमल सिंह किशन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking