News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया:- थाने में लंबित लावारिश 25दो पहिया वाहनों का किया गया नीलामी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 26, 2022  |  10:28 PM

945 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया:- थाने में लंबित लावारिश 25दो पहिया वाहनों का किया गया नीलामी

कसया (कुशीनगर) :- आज दिनांक 26 मई को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0 पडरौना पर लावरिस वाहन (कुल 25 दोपहिया वाहन) दाखिल थे, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया लम्बित थी। आज पूर्व निर्धारित तिथि पर नीलामी की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर नीलामी की कार्यवाही सम्पादित की गयी। इस नीलामी का उद्देश्य थानों में कण्डम पड़े सामान के घिरे स्थान को खाली कराने तथा थाना परिसर में साफ- सफाई के दृष्टिगत आयोजित किया गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

नीलामी के दौरान अधिक बोली लगाने वाले पुराने वाहनों की खरीदी/बिक्री करने वाले पेशेवर हरगोविंद गुप्ता द्वारा 10 वाहन 42500/- रु0 में खरीदा गया तथा अन्य 15 व्यक्तियों द्वारा अन्य 15 वाहनों को 102200/- रु0 में खरीदा गया। इस प्रकार नीलामी प्रक्रिया में कुल 01 लाख 44 हजार 7 सौ (1,44,700/-रु0) की आय प्राप्त हुयी।इस दौरान श्री सुमित सिंह तहसीलदार सदर, प्रभारी निरीक्षक श्री निर्भय सिंह को0पडरौना आदि सहित आये हुए क्रेता बन्धु उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking