News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : ईद उल अजहा आज ,ईदगाहों में नमाज अता कर कुशीनगर के मुसलमान मांगे दुआ! सतर्क रही जिला पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 10, 2022  |  12:29 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : ईद उल अजहा आज ,ईदगाहों में नमाज अता कर कुशीनगर के मुसलमान मांगे दुआ! सतर्क रही जिला पुलिस

कुशीनगर । मुस्लिम समुदाय का खास त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) आज रविवार को है। समुदाय के लोग ईदगाहों में नमाज अता कर अल्ला से अच्छे करम को अख्तियार करने तथा बुराइयों को छोड़ने की दुआएं मांगें। इस त्योहार में कुर्बानियों की होड़ है। जनपद के कोने -कोने से प्रमुख आसपास बाजार में खरीद जोरों पर है। ईदगाहों की साफ सफाई हो चुकी थी। रविवार की सुबह नमाज अता करने को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

सफाई का खास इंतजाम: प्रशासन ने ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई की खास व्यवस्था कर रखी है। परिसर व आसपास की सड़कों की सफाई को लेकर निर्देश दिया गया है। सभी मस्जिद व ईदगाह के आसपास सफाई के लिए टीम लगाई गई थी।

बुराइयों को करें कुर्बान: मुफ्ती रजउल मुस्तफा

पेश-ए-इमाम मुफ्ती रजउल मुस्तफा कहते हैं ईद उल अजहा के दिन दुनिया भर के खुश अक़ीदा मुसलमान अल्लाह ताला की रिजा और उसकी खुशनुदी हासिल करने के लिए उसकी बारगाह में कुर्बानी का नजराना पेश करते हैं। इमाम ने कहा कि इस मौके पर अपनी जिद, अना, हसद,बदगुमानी,अदावत और उन तल़्ख लहजों को भी कुर्बान करें, जिनसे तल़्खयिां जन्म लेती है।

सतर्क रही जिला पुलिस: जनपद में इस त्यौहार के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस काफी सतर्क दिखी। हर जगहों पर पर्याप्त मात्र में पुलिस बल मौजूद रहे। पल -पल की निगरानी पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल अपने मातहतो से लेते रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking