खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधान सभा के रामपुर गोनहां में निर्माणाधीन शनिधाम मन्दिर के उद्घाटन व दो जनपदों को जोड़ने वाली मदरहवा पुल के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य शनिवार दोपहर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभा को सम्वोधित किया। उन्होंने सर्वप्रथम शनि सिंगणा मन्दिर का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। डिप्टी सीएम ने 101विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत 276 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास बटन दबाकर किया। इस दौरान सुरक्षा ब्यवस्था चाक चौवन्द रही।
उपस्थित जन समूह को सम्वोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के बल पर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार बिना भेदभाव किए समान रूप से गरीबों, महिलाओं, किसान, मजदूर, नौजवान के विकास के लिए कार्य कर रही है। कोरोना काल में भी हमारी सरकार गरीबों के लिए राशन, गैस, जनधन खाते से गरीबों को पैसा व किसान सम्मान निधि देकर जनकल्याण का कार्य किया है। पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भष्टाचार के आकंठ में डुबी हुई सरकारों में सिर्फ गुण्डाराज का बोलबाला रहा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में कुशीनगर जिले को सिर्फ हमारे मंत्रालय ने 1479 करोड़ रूपए की सौगात दी है। अभी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल भी बाकी है। उन्होने बातो बातों में बंगाल में भाजपा की सरकार व 2022 में उत्तर प्रदेश में भी पुनः भाजपा की सरकार बनने के संकेत दे दिए। श्री मोर्य 101 विभिन्न परियोजनाओं के लिए 276 करोड़ 10 लाख 07 हजार रूपये रीमोट से बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया। सांसद विजय दूबे ने कहा कि हमारा देश दुनिया के मानचित्र में आगे बढ़ रहा है। देशहित में एक अच्छी सरकार की देन है कि कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल कालेज, ट्रामा सेन्टर के साथ- साथ मुख्यपश्चिमी गण्डक नहर के सड़क का दोहरीकरण, पनियहवा से खड्डा व सिसवां तक सड़क बनाने का मार्ग प्रसस्त हो रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने सभी आगन्तुकों व अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि खड्डा विधान सभा विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। गण्डक पर पीपा पुल, मदरहा घाट पर पक्के पुल, छितौनी नगर पंचायत सहित जनकल्याण व विकास के अनेकों कार्य प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हुआ है। अभी डिप्टी सीएम के सौजन्य से तमाम ऐतिहासिक कार्यों को अमली जामा पहनाना है। कार्यक्रम में विधायकगण रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, गंगा सिंह कुशवाहा सिसवां के विधायक प्रेम सागर पटेल आदि ने सम्वोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्रा व संचालन अनूप मिश्रा ने किया।
इस दौरानपूर्व कोआपरेटिव के चेयरमैन लल्लन मिश्रा, विधायक दीपलाल भारती, मदन गोविन्द राव, मनोज जायसवाल, मनोज पाण्डेय, रामकृपाल कन्नौजिया, अवनिन्द्र गुप्ता, सुप्रियमय मालवीय, धर्मेंद्र राव, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा,मार्तंड त्रिपाठी, धर्मेंद्र राव, हरिगोविंद रौनियर, अशोक शुक्ला, पवन राव, कुणाल राव, अंजनी शुक्ला, राजेश्वर सिंह सहित एडीएम विन्ध्यवासिनी राय, अपर पुलिस अधीक्षक ए.पी. सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार डा. एस.के राय, सीओ, कई थानों के थानाध्यक्ष सहित एलआईयू, डाग स्क्वायड, अग्निशमन दल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…
शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ चलाए जा…