News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर की आकांक्षा को भी मिले नीट मे 720 में से 720 मार्क्‍स, फिर शोएब कैसे चुने गए टॉपर? जानें

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2020  |  9:34 AM

1,284 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर की आकांक्षा को भी मिले नीट मे 720 में से 720 मार्क्‍स, फिर शोएब कैसे चुने गए टॉपर? जानें

ओडिसा के शोएब आफताब ने पूरे 720 में से 720 नंबर हासिल करते हुए NEET 2020 परीक्षा में टॉप किया है और उनकी पूरी भारत में पहली रैंक है. कुशीनगर की आकांक्षा सिंह ने भी NEET 2020 परीक्षा में टॉप किया है और उनके भी 720 में से 720 नंबर आए हैं, यानी परफेक्ट स्कोर. हालांकि आकांक्षा की ऑल इंडिया रैंक 2 है. NTA के मुताबिक टाई ब्रैक होने के कारण उन्होंने उम्र के बीच का अंतर देखा और इसी आधार पर शोएब को ऑल इंडिया रैंक 1 दी गई है.

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

टी स्निकिता, विनीत शर्मा और अमृशा खैतान ने NEET 2020 में 715 नंबर प्राप्त किए हैं और उम्र के बीच के अंतर वाले कारण से ही इन्हें ऑल इंडिया रैंक 3,4,5 और 6 दी गई है, जबकि इन सभी के नंबर एक जितने ही हैं.

क्या है NEET का टाई ब्रेकिंग फॉर्मूला

अगर दो या उससे ज्यादा छात्रों के NEET परीक्षा में एक समान नंबर आते हैं, तब जिस छात्र के बायोलॉजी यानी जीवविज्ञान (वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी) में ज्यादा नंबर होंगे, उसे रैंकिंग में वरियता दी जाएगीय
अगर बायोलॉजी के नंबर में भी समानता है तो उस छात्र को रैंकिंग में वरीयता दी जाएगी, जिसके रसायन विज्ञान (कैमिस्ट्री) में ज्यादा नंबर होंगे.
बायोलॉजी और कैमिस्ट्री में भी अगर एक जैसे नंबर हैं तब उस छात्र को रैंकिंग में वरीयता दी जाएगी, जिसने NEET के सभी विषयों में सबसे कम गलत जवाब दिए होंगे.
अगर छात्रों के गलत जवाबों की संख्या भी समान होगी, तब आखिर में जिस छात्र की उम्र ज्यादा होगी उसे वरीयता दी जाएगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking