News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कोरोना ड्युटी मे अनुपस्थित डाक्टरों पर कार्यवाही का डीएम ने दिया निर्देश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 15, 2021  |  9:51 PM

707 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोरोना ड्युटी मे अनुपस्थित डाक्टरों पर कार्यवाही का डीएम ने दिया निर्देश
  • जिलाधिकारी ने किया समीक्षा बैठक

कुशीनगर | जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में विकास भवन में स्थापित कोविड कमांड कंट्रोल में नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की गईं।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों से नियमित रिपोर्ट माँगी गई तथा उसकी बिंदुवार समीक्षा की गईं। उन्होंने कोरोना संक्रमण से गाँव के बचाव हेतु नियमित तौर पर सेनेटाइजेशन के कार्य करवाए जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने एक बार फिर कोरोना ड्यूटी में अनुपस्थित डॉक्टरो पर कार्यवाही के आदेश दिए गए तथा अनुपस्थित डॉक्टर के स्थान पर तत्काल दूसरे डॉक्टर को लगाए जाने का निर्देश दिया गया। कोविड अस्पताल के हर फ्लोर पर आवश्यक वस्तुओं की स्थिति की भी जानकारी ली गई, जैसे डस्ट बिन उचित जगह है कि नही, कूड़ा डिस्पोज करने के लिए पॉलीथिन की उपलब्धता, मास्क, पी0पी0ई0 किट, सेनेटाइजर इत्यादि। उन्होंने सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया कि संक्रमण को फैलने से रोकना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी, ने निगरानी समिति की रिपोर्ट, आर0आर0 टीम की रिपोर्ट भी ली, इस बात की भी जानकारी हासिल की कि होम आइसोलेशन तथा कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है या नहीं इस क्रम में उन्होंने शिकायत पुस्तिका भी देखी तथा समाधान की दिशा में किए गए कार्यों की रिपोर्ट ली और यह भी पूछा कि समाधान के बाद क्या उसकी पुष्टि शिकायतकर्ता से की गई या नहीं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर पुलिस अधीक्षक ए0 पी0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र गुप्ता, प्रभारी अपर जिलाधिकारी रामकेश यादव सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

संबंधित खबरें
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…

शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत
शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking