News Addaa WhatsApp Group Join करें

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Oct 11, 2026  |  5:40 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी  WhatsApp

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं को विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती मुन्नी देवी जी के द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की गई ।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के लिए मिशन शक्ति के अभियान पर आधारित पोस्टर , चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, उत्पीड़न की दशा में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112,घर पर पुलिस सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 181, छात्र एवं छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों के बिषय में बताया गया।

विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा बालिका सशक्तिकरण पर क‌ई कार्यक्रम (चित्रकला प्रतियोगिता, , कविता, गीत) किए गए।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोल‌ई प्रसाद प्रजापति ने अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें समाज में भ्रूण हत्या, लिंग, वर्ण भेद नहीं करना चाहिए।बालिकाओं को भी शिक्षा के समान अवसर, दुनिया के हर क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी, सुरक्षा आदि में बालकों/पुरुषो से प्रतिस्पर्धात्मक/तुलनात्मक रुप में समान अवसर प्राप्त होने चाहिए ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking