Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Oct 7, 2026, 6:02 PM IST • अब तक 532 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना तमकुहीराज के समउर पुलिस चौकी पुलिस ने बुधवार को सीमा क्षेत्र में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया। चौकी प्रभारी समउर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने व्यापक पैदल गश्त के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पूरे इलाके में सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया। पुलिस की सक्रियता से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों ने भी राहत की सांस ली।
अभियान के दौरान सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा सीमा से जुड़े संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया।

चौकी प्रभारी समउर अखिलेश कुमार स्वयं पूरे अभियान की कमान संभाले रहे और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी। वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे कई चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

 

बोले.! चौकी प्रभारी अखिलेश !

अभियान का नेतृत्व कर रहे चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार ने कहा कि “हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन बचाने वाली सुरक्षा कवच है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतों की बड़ी वजह हेलमेट का प्रयोग न करना है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं हेलमेट पहने और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करे।”
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

 

पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित गश्त और चेकिंग से अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होगा। पूरे अभियान के दौरान सीमा क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी साफ दिखाई दी और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का सशक्त संदेश भी मिला।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi