News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित बीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 6, 2021  |  4:46 PM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित बीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार
  • गैंगेस्टर एक्ट में वांछित बीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार
  • स्वाट टीम व कसया पुलिस की संयुक्त सफलता

कुशीनगर । मंगलवार को स्वाट टीम व कसया पुलिस के संयुक्त प्रयास से हाईवे ओभर ब्रिज के पास से एक इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिसे पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

मिली जानकारी के अनुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को स्वाट व थाना कसया की संयुक्त टीम द्वारा हाईवे ओवर ब्रीज के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 370/2020 धारा 3(1) यू0पी गैगेस्टर एक्ट से वांछित अभियुक्त राजेश पुत्र रामअवतार सा0 छहू थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यावाही की जा रही है।

जरिये मुखबीर सूचना मिली कि राष्ट्रीय राज मार्ग 28 ओभर ब्रिज के पास पुलिस का पुरस्कार घोषित अभियुक्त वाहन के प्रतीक्षा में कही जाने के लिये खड़ा है। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिह थाना कसया, उ0नि0 अमित शर्मा प्रभारी स्वाट टीम,का0 रणजीत यादव स्वाट टीम ,का0 विनोद यादव स्वाट टीम,राघवेन्द्र यादव स्वाट टीम ,का0 शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम ,का0 शेरबहादुर सिह थाना कसया रि0का0 धर्मेन्द्र ,महिला आरक्षी प्रिया सिह थाना कसया के टीम ने बताए गये स्थान से उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाब हुए।

संबंधित खबरें
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार…

बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking