News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चेपुआ मछली के कारोबार पर कोरोना काल मे लगा ग्रहण,आर्थिक संकट में कारोबारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 18, 2021  |  6:35 PM

1,003 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चेपुआ मछली के कारोबार पर कोरोना काल मे लगा ग्रहण,आर्थिक संकट में कारोबारी

पिपरा बाजार/कुशीनगर।जिले के उत्तरी छोर पर स्थित नारायणी का समीपवर्ती चौराहा पनियहवा आज कल वीरान पड़ा है। कोरोना की वजह से चेपुआ मछली के कारोबार पर ग्रहण लग गया है। मछुआरे व दुकानदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बिहार व यूपी के दूर-दराज इलाकों से आने वाले मछली-भुजा के शौकीन संक्रमण के डर से नहीं आ रहे हैं। दुकानों में कार्य करने वाले कारीगर व मजदूरों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है।
खड्डा तहसील क्षेत्र के नवसृजित नगर पंचायत छितौनी का पनियहवा चौराहा पड़ोसी प्रांत बिहार में जाने वाले एनएच 28 बी पर स्थित है।यहां से तीन किमी दूर नारायणी नदी है।इसमें पाई जाने वाली मीठी मछली चेपुआ को इम्यूनिटी बूस्टर कहा जाता है।चेपुआ के अलावा नारायणी में विभिन्न प्रजाति की मछलियां पाई जाती हैं।पनियहवा चौराहे पर मछली-भूजा की दुकानें सजती हैं।पूर्वांचल के शहर गोरखपुर,देवरिया,महराजगंज, कुशीनगर समेत बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण,बेतिया, नरकटियागंज,बगहा समेत अन्य जगहों के शौकीन यहां मछली भुजा खाने आते हैं। कोरोना काल के पहले यहां वाहनों की कतार लगी रहती थी।30 अप्रैल से जारी कोरोना क‌र्फ्यू से मछली-भूजा का कारोबार बंद हो गया है।जिससे यहाँ के दुकानदार व दैनिक मजदूरी पर कार्य करने वाले मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।अधिकांश मछुआरे नदी की ओर रुख करना बंद कर दिए हैं।शौखिनो के नहीं आने से मछली की मांग व कीमत में काफी गिरावट आई है।
दीपलाल निषाद कहते हैं कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार के आदेशों का पालन कर रहे हैं।रोजगार बंद होने से आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। अशोक जायसवाल ने कहा कि सरकार को दुकानदारों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए दुकान खोलने की इजाजत देनी चाहिए। राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि रोजमर्रा के सामान वाली दुकानें,होटल,रेस्टोरेंट,चाय की दुकान खोलने की सरकार को इजाजत देनी चाहिए।इससे आर्थिक तंगी से निपटा जा सकेगा।रामू साहनी ने बताया कि दुकानें न खोलने से मछली की मांग काफी कम हो गई है। कम दामों पर मछली बेच कर किसी तरह गुजारा किया जा रहा।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking