कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने तमकुहीराज ओभरब्रिज के नीचे से वाहन चेंकिग के दौरान एक व्यक्ति को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी की पुलिस टीम द्वारा सोमवार के सुबह तमकुहीराज हाइवे ओभरब्रिज के नीचे वांछित वारंटी के टोह में वाहन चेकिंग किया जा रहा था उसी समय एक व्यक्ति बिना नम्बर के हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल से आया जिससे गाड़ी की मूल कागजात की मांग पुलिस टीम द्वारा किया गया, जो नही दिखा पाया, जब जाच की गई तो वह मोटरसाइकिल चोरी की पायी गई। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान मंगरु पासवान पुत्र जयश्री पासवान निवासी मखुआ थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर के रूप में हुआ है।मुकामी पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…
मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…
कुशीनगर। जिला मुख्यालय पडरौना में शुक्रवार को वाहन प्रेमियों और उपभोक्ताओं के लिए एक…
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…