News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर :जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया सभी धर्म के धर्म गुरुओं के साथ बैठक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 5, 2022  |  8:26 PM

933 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर :जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया सभी धर्म के धर्म गुरुओं के साथ बैठक
  • आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सभी धर्मों के धर्म गुरुओं के साथ आयोजित हुई गोष्ठी
  • सोशल मीडिया पर रखी जा रही है पैनी नजर
  • आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर की जा रही है कार्यवाही
  • गोष्ठी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया अमन और शांति का संदेश

कुशीनगर । आगामी त्यौहार बकरीद, श्रावण माह आदि के दृष्टिगत मंगलवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण, समस्त पुलिस अधिकारीगण एवं सभी धर्मों धर्मगुरूओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में अमन और शांति बनाये रखने के उद्देश्य से मीटिंग आयोजित की गयी।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा बताया गया कि जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपदीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। उन्होंने समस्त धर्म गुरुओं से जनपद के सभी आमजनों को शान्तिपूर्ण एवं भाई-चारे से रहने हेतु जागरुक करने की अपील की । और बताया गया कि किसी प्रकार के भ्रामक संदेश प्रसारित ना करें और भ्रामक संदेशन प्राप्त होने पर तुरन्त नजदीकी पुलिस थाना / चौकी को सूचित करें।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रदेश में हुयी कुछ घटनाओं को लेकर शासन के निर्देशानुसार सभी धर्मगुरुओं की मीटिंग आयोजित की गयी थी, जिसमें सभी धर्मगुरुओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के कारणों से जनपद की शांति व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिये।

गोष्ठी में भारी मात्रा में सभी धर्म के धर्म गुरु , प्रशाशनिक वर्ग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking