News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नकली शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़, दो गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 8, 2021  |  5:51 PM

1,199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नकली शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़, दो गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • नकली शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़, दो गिरफ्तार
  • स्वाट टीम औऱ कुबेरस्थान पुलिस की कार्यवाही

कुशीनगर (ब्यूरो) । आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिला पुलिस काफी सक्रिय है। गुरुवार को स्वाट टीम व थाना कुबेरस्थान की पुलिस ने कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में बन रहे नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सन्दीप कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को स्वाट टीम व थाना कुबेरस्थान की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कठकुईयां मोड़ के पास अवैध शराब की फैक्ट्री पर दविश दी गयी मौके से दो अभियुक्तों राहुल राय पुत्र स्व0 प्रभु राय सा0 चौपथिया थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, कुन्दन कुमार गुप्ता पुत्र लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता सा0 करमपट्टी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। वही मौके से 2000 रैपर बन्टी बब्ली व 2000 ढक्कन जस्ता, वारकोड एक बण्डल में कुल 1985, प्लास्टिक की खाली शीशी 200 ML कुल 150 अदद, काँच की 180 ML की खाली शीशी कुल 17 अदद, ढक्कन प्लास्टिक का 196 अदद, सील करने वाला ढक्कन 215 अदद, दो प्लास्टिक की पिपिया मे रखा कुल 20 लीटर स्प्रीट व 02 मोटर साइकिल बरामद किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 64/2021 धारा 419/420/467/468/471/272 भादवि0 60/72 आबकारी अधि0 व 54/64 कापीराईटस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह सफलता दिलवाने में थानाध्यक्ष उमेश कुमार थाना कुबेरस्थान , उप निरीक्षक अमित शर्मा स्वाट टीम प्रभारी जनपद कुशीगनर,उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह –स्वाट टीम ,हे0का0 मुबारक अली- स्वाट टीम , हे0का0 अशोक कुमार सिंह -स्वाट टीम , का0 रणजीत यादव-स्वाट टीम ,का0 विनोद यादव-स्वाट टीम , का0 चन्द्रशेखर यादव-स्वाट टीम ,. का0 शशिकेश गोश्वामी -स्वाट टीम, का0 सचिन कुमार -स्वाट टीम,का0 राघवेन्द्र सिंह -स्वाट टीम,का0 शिवानन्द सिंह -स्वाट टीम ,का0 सन्दीप भाष्कर-स्वाट टीम ,का0 रामनिवास यादव, का0 अरूण कुमार,म0का0 प्रशंसा तिवारी ,म0का0 जानकी वर्मा -थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर भूमिका सरहानीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking